बिल्सी। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा आज बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में स्थित कार्यालय में पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह को उझानी सर्किल में तैनाती दौरान सामाजिक बदलाव की एक सराहनीय पहल और वर्तमान सर्किल बिल्सी में किए जा रहे जनहित में पीड़ित लोगों के दु:ख दर्द को बांटने जैसे उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हे प्रतीक चिन्ह देकर संगठन पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। सीओ ने कहा कि सभी अधिकारियों को सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही पीड़ितों को न्याय के लिए उचित पहल करनी चाहिए। जिससे अधिकारी के प्रति जनता में भरोसा कायम होता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेश पुरी, डा० एसडी यादव, पंकज यादव, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।