बिल्सी। बिजनौर-बदायूं और कछला-शाहवाद हाइवे पर स्थित नगर का अंबियापुर चौराहे पर लगा एक मात्र इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले दो माह से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा हुआ है। जिसके कारण यहां गुजरने वाले राहगीरों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रह है। जिससे लोगों में रोष है। चौराहे के कुछ दुकानदारों ने बताया कि इंडिया मार्का हैंडपंप को ठीक कराएं जाने को लेकर नगर पालिका परिषद और जल निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है। मगर किसी ने इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। उनका कहना है कि हैंडपंप खराब होने के कारण राहगीरों और सवारियों को पीने के पानी के लिए अक्सर इधर-उधर भटकना पड़ता है। जिससे उनमें रोष है। चौराहे निवासी जसवीर सिंह, सुनील कुमार, अवधेश शाक्य, गिरिराज किशोर, योगेश कुमार, नेमचंद्र शाक्य, सईद अहमद आदि ने खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराएं जाने की मांग डीएम से की है।