सहसवान। सीएचसी पर चल रहे 18 से अधिक आयु वाले केंद्र पर व 45 से अधिक आयु वाले केंद्र पर 159 लोगों को शाम 5 बजे तक वैक्सिंग लगाई गई है सीएचसी प्रभारी डॉ0 इमरान हसन सिद्दीकी ने बताया 21 जून से वैक्सीनेशन का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा स्वास्थ विभाग की 15 टीमें प्रत्येक वार्ड चिन्हित करके वैक्सीनेशन करेंगे इस दौरान स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को बुलाकर वैक्सीनेशन किया जाएगा जिससे कोई भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित ना रहे। उन्होने लोगों से अपील की कि अफवाहों से बचे इस महामारी से बचाव का एकमात्र उपाए है वेक्सीनेशन अपने व अपने परिवार लोगों को कोबिड़ 19 का टीका अवश्य लगवाएँ ।