सहसवान। मोहल्ला नवादा स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन मैं ताजदार ए अहले सुन्नत हजरत अब्दुल हमीद मोहम्मद सालीमुल क़ादरी(सालिम मियाँ)के चालीसवें के मौके पर एक महफिले मिलाद मुनक़्किद की गयी।जिसकी सदारत मिल्ली व मज़हबी कारकुन व पूर्व सदस्य जिला पंचायत हाफिज इरफान ने की।महफ़िल में हाफ़िज़ अब्दुल हादी बरकाती ने नात व मनकबत शरीफ पढ़ कर लोगों की खूब दाद हासिल की।इसके बाद फातिहा ख़्वानी की गई।अंत मे हाफिज़ इरफान ने मुल्को मिल्लत की सलामती व उन्नति व गंगा जमनी तहज़ीब की वक़ा के लिए दुआ की।इस मौके पर अमीरुल हसन हाफ़िज़ अजमल हाफिज ज़ीशान,ताहिर हुसैन ,सब्बन सलमानी ,शादाब सलमानी ,मुहम्मद इल्यास,गुड्डू, ज़मीरुल हसन मुहम्मद आलम आदि लोग मौजूद रहे ।