भट्ठा मजदूरों को वाराणसी छोड़ने जा रही प्राइवेट बस पलटी, 42 यात्री घायल

download (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र में रियाज के भट्ठा पर काम करने वाले रांची के मजदूर बरसात में भट्ठा पर काम न होने के कारण घर जाना चाहते थे. मंगलवार को भट्ठा मालिक एक प्राइवेट बस रिजर्व करके सभी मजदूरों को वाराणसी छोड़ने के लिए उसमें बैठा दिए. बस चालक व उसमें सवार अन्य सहयोगियों से चालक का किसी बात को लेकर विवाद हो गया. रात्रि में लगभग 11 बजे मसीरपुर के पास नेशनल हाईवे पर बस ड्राइवर अचानक बस धीमा कर कूद गया. जिससे बस नेशनल हाईवे के नीचे जाकर पलट गई.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

घायल मजदूर रैन बसेरा में रखे गए हैं

बस पलटने कि सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल सिंह मौके पर पहुंचकर परिजनों सहित 42 मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया. इनमें संजय, जाया, सीता व सुमन को एक्सरे के लिए रेफर कर अन्य सभी को उपचार कर मुक्त कर दिया है. सभी 42 लोगों को नगर पंचायत के रैन बसेरा में आराम करने के लिए लाया गया. पता चला है कि मजदूर किसी कानूनी प्रक्रिया में पड़ना नहीं चाह रहे हैं. बस मालिक द्वारा दूसरी बस करके उन्हे वाराणसी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights