सहसवान में पाँच लाख रुपये और बाइक को महिला का मर्डर

a65f8d2f-fdef-4deb-8f9c-39b4c78fcd6b
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

ससुर की निशानदेही पर एक सप्ताह बाद शव बरामद
दहेज हत्यारोपी पति व ससुर गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार
सहसवान। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सदाठेर निवासी कप्तान सिंह ने अपनी बहन रेखा की शादी करीब पांच साल पहले सहसवान के गांव समदा निवासी मुकेश के साथ की थी। आरोप है कि रेखा के ससुराल वाले पांच लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे। १० जून को रेखा के ससुराल वालों ने मायके में सूचना दी कि वह कहीं गायब हो गई है। मंगलवार को मृतका के भाई कप्तान ने पुलिस को तहरीर दी कि उसके पति, ससुर समेत पांच ससुराल वालों ने उसकी बहन की हत्या कर शव गायब कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित ससुर किशोरी और पति मुकेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस को शव खेत में दबाने की बात बताई। नायब तहसीलदार विकास कुमार, सीओ प्रेम कुमार थापा, कोतवाल पंकज लवानिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों की निशानदेही पर गांव की उत्तर दिशा में करीब पांच सौ मीटर दूर एक मक्का के खेत से शव बरामद कर लिया। मृतक रेखा के दो बच्चे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights