ससुरालीजनो ने विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाला,विवाहिता ने लगाई न्याय की गुहार

6d79c6a9-e7fb-496e-a3b3-d4a73f0565a9
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहसवान।कस्वे के एक मौहल्ले में रहने वाली विवाहिता को दवंग ससुरालीजन ने मारपीट कर मासूम समेत घर से निकाल दिया।वहीं विवाहिता के ससुरालीजन तलाक देने व अपने बेटे की दूसरी शादी की फिराक में जुटे हैं।विवाहिता ने आज तेजतर्रार एस.एस.पी से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंगलवार को थाना सहसवान के मौहल्ला पटटी यकीन मौहम्मद निवासी शमशुल हसन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रिजवाना बी की शादी थाना दातागंज के ग्राम पापड़ निवासी मुईनुद्दीन के बेटे जमील अहमद उर्फ चाँद बाबू के साथ चार साल पहले 8/5/2017 को की थी।उन्होंने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से की थी अपनी हैसियत से बढ़कर उन्होंने शादी में बुलट मोटरसाईकिल व अन्य दान दहेज दिया।विवाहिता रिजवाना बी ने तेजतर्रार कप्तान संकल्प शर्मा से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि शादी के तीन माह बाद अगस्त 2017 से ही उसका पति जमील अहमद,जेठ शकील अहमद पुत्र मुईनुद्दीन,सास मुख्तरी बेगम,ससुर मुईनुद्दीन,ननद गुड़िया दहेज की मांग करने लगे जब दहेज की मांग पूरी न होने पर वह लोग उसे मारते-पीटते थे साथ ही तरह-तरह से उसका उत्पीड़न करने लगे।शादी के दस माह बाद उसने एक पुत्र को जन्म दिया जो मानसिक रूप से बीमार था।पुत्र के मानसिक रुप से बीमार होने के ताने देकर अक्सर ससुरालीजन उसे मारते पीटते थे कि कैसा पुत्र जन्मा है।पुत्र के इलाज कराने को उसके ससुरालियों ने मना कर दिया।तीस जुलाई 2018 को उसके ससुरालीजनो ने उसको मारपीट कर बच्चे के साथ निकाल दिया।15 जून 2021 को जब वह अपने पिता शमशुल हसन व कस्वे के ही बन्ने मियां पुत्र अब्दुल रहीम व अब्दुल हबीव पुत्र अब्दुल रशीद के साथ अपनी ससुराल गयी तो उसे देखते ही पति जमील अहमद,ससुर मुईनुद्दीन,सास मुख्तरी व ननद गुड़िया ने उसे लात-घूंसो व चप्पलो से मारना पीटना शुरु कर दिया साथ ही उसके जेठ शकील अहमद ने उसके सीने पर रायफल रख दी और बोला यहां से चली जा वर्ना तुझे और तेरे बाप को गोली मार कर लाश का भी पता नहीं चलने दूंगा।विवाहिता ने बताया कि उसे पिटते देख साथ गये लोगों ने उसे बमुश्किल बचाया।वहीं ससुरालीजन व उसके पति का कहना है कि वह तलाक देकर दूसरी जगह शादी कर देंगे।विवाहिता ने बताया कि वह गरीब घर से है जबकि उसके ससुरालिये पैसे वाले हैं।पीड़ित ने तेजतर्रार कप्तान संकल्प शर्मा से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्यवाही की मांग की हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights