उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार व सड़क किनारे बैठे युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।घटना की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने चारों घायलो को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
सोमवार की दोपहर चार बजे के समीप कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर ग्राम धर्मपुर के समीप कछला की तरफ से आ रहे थाना दातागंज के ग्राम डहरपुर निवासी बाइक सवार उपेंद्र (30) पुत्र गजेंद्र,अनुज (10) पुत्र मनोज,विवेक (15) पुत्र मनोज को पीलीभीत से कछला की तरफ जा रही तेज रफ्तार ईको कार ने जोरदार टक्कर मार दी।साथ ही कोतवाली उझानी के ग्राम दहेमू निवासी अशोक (15) पुत्र हाकिम सिंह को अपनी चपेट में ले लिया।ईको कार की ट्क्कर से बाइक सवार व सड़क किनारे बैठा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।घायलो को सड़क पर खून से लथपथ तड़पते देख राहगीरो ने एम्बुलेंस को फोन किया।जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने चारों घायलो को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने घायलो की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया वहीं बाइक व सड़क किनारे बैठे युवक को ट्क्कर मारने के बाद चालक मय ईको कार के भागने लगा।वहीं टक्कर मारकर भाग रहे ईको कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।पुलिस ने पीलीभीत निवासी कार चालक संजीव शर्मा को हिरासत में ले लिया है।