बिजली के तार के करंट से युवक की मौत,शव पड़ोसी के खेत में फेंका,खेत स्वामी गिरफ्तार

84612f02-4053-412a-bf7a-af2197e92c29
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।मंगलवार 15 जून को एस.आई सुशील पवार हमराह पुलिस बल द्वारा मु.अ.सं. 274/21 धारा 304/ 201 IPC में वांछित अभियुक्त धर्मसिंह पुत्र रोहनलाल नि0 ग्राम भवानीपुर मजरा हजरतगंज थाना उझानी जनपद बदायूँ को बरीवाईपास से गिरफ्तार कर लिया।धर्मसिंह द्वारा बताया गया कि आवारा पशु उसके खेत में मक्का को काफी नुकशान पहुँचा रहे थे।आवारा जानवरो को रोकने के लिए उसने खेत के चारों तरफ बिजली के तार लगा दिये थे।वह रात में तारों में बिजली का करन्ट छोड़ दिया करता था।30 मई को रोजाना की तरह उसने खेत के चारों तरफ बिजली का करन्ट छोड़कर घर चला गया था।जब वह अगले दिन सुबह बिजली का करन्ट हटाने के लिए खेत पर गया तो गांव के वीरेन्द्र उर्फ ओमवीर की करन्ट लगने से उसके खेत में मौत हो गई थी।युवक के शव को देख उसके होश उड़ गये तो उसने अपने पुत्र की मदद से वीरेन्द्र उर्फ ओमवीर के शव को पास में श्रीपाल के मक्का के खेत में छुपा दिया।साथ ही बिजली के तारों को खेत से हटा दिया।
वीरेंद्र उर्फ ओमवीर का शव श्रीपाल के खेत में मिलने पर 11 जून को मृतक के सगे भाई उमेश कुमार पुत्र शपोथीराम निवासी ग्राम भवानीपुर मजरा हजरतगंज थाना उझानी जनपद बदायँ ने सूचना दर्ज करायी थी कि वादी के भाई वीरेन्द्र उर्फ ओमवीर उम्र करीब 30 वर्ष की अभियुक्तगण द्वारा खेत पर बिजली के तार लगाकर बिजली का करन्ट छोड़ देने से मौत हो गयी।मौत के बाद उसके भाई के शव को पड़ोसी श्रीपाल के मक्का के खेत में छुपा दिया था। इस सूचना पर थाना उझानी पर दिनाँक 11.06.2021 को मु.अ.सं. 274/21 धारा 304/ 201 IPC बनाम 1.धर्मसिंह पुत्र रोहनलाल , 2. गजेन्द्र सिंह 3. प्रभाकर उर्फ टीटू पुत्रगण धर्मसिंह निवासीगण ग्राम भवानीपुर मजरा हजरतगंज थाना उझानी जनपद बदायूँ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था।मृतक वीरेन्द्र उर्फ ओमवीर दिनाँक 30.05.2021 को शाम के समय घर से घूमने निकला था जो वापस नहीं आया था। काफी तलाश करने पर नहीं मिला तो दिनाँक 08.06.2021 को वीरेन्द्र उर्फ ओमवीर के पिता श्री पोथीराम ने थाना पर गुमशुदगी दर्ज करायी थी।मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस तलाश में जुट गई और आज एस.आई सुशील पवार हमराह कां० अंकुर चौधरी,कां० रमेशचन्द्र मीना,कां० मनवीर सिंह ने फरार चल रहे धर्म सिंह पुत्र रोहन लाल को बरी बाईपास से गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights