नेमसिंह को दिया मैन ऑफ द मैच बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में आज सोमवर को मैंच सतेती और जरसैनी की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें सतेती के कप्तान शिवम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए जरसैनी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 86 रनों की पारी खेली। जिसमें सर्वाधिक नेमसिंह ने 38 रनों का योगदान दिया। वहीं सतेती की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम ने पांच विकेट लिए। इसके बाद 87 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी सतेती की टीम के सारे खिलाड़ी मात्र 69 रन बनाकर आउट हो गए। जिसमें अमित ने 17, अशफाक ने 12 रनों की पारी खेली। जरसैनी की ओर से नेमसिंह ने चार, सुरेंद्र ने दो विकेट लिए। इस प्रकार जरसैनी की टीम को 17 रनों से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने पर नेमसिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर अजीत कुमार, अखिलेश कुमार, सुभाष पुरी, नन्हेराम, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।