बिल्सी। आज सोमवार को नगर के गल्ला मंडी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम प्रधान गुधनी, जिला पंचायत पुसगंवा के सदस्य के लिए 36 बूथ और ग्राम सभा के 15 सदस्य पद के लिए यहां मतगणना कराई गई। जिसमें ग्राम पंचायत गुधनी से प्रधान पद के लिए सूर्यप्रताप सिंह उर्फ अमित को निर्वाचित किया। जिन्हें एसडीएम आरबी सिंह द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। ज्ञात रहे है कि गुधनी ग्राम पंचायत से निर्वाचित हुई प्रधान श्रीमती मुन्नीदेवी की पिछली आठ मई की रात को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जिसके बाद उक्त पद रिक्त हो गया था। जिसके लिए दो दिन पहले 12 जून को प्रसाशन ने उपचुनाव कराया गया। जिसमें आज हुई मतगणना में मुन्नीदेवी के बड़े पुत्र सूर्यप्रताप सिंह को गांव के लोगों ने अपना प्रधान चुना है। उनके प्रधान चुने पर गांव के लोगों ने खुशी जाहिर की है।