बिल्सी। नगर के सिरासौल रोड पर स्थित देववाणी चौक के निकट एक खाद की दुकान पर आज रविवार की सुबह कुछ दंबगों ने आकर रंजिशन युवा दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। साथ ही आरोपी घटना के बाद फरार हो गए है। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम वैन निवासी अवनेश कुमार सिंह की देववाणी चौक के निकट खाद की दुकान है। आज सुबह उनका बड़ा पुत्र राजा दुकान पर बैठा हुआ था। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन दबंग युवकों ने रंजिशन के चलते राजा पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित राजा ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस घटना की जांच करने में जुट गई है।