बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नगला तरऊ में पूर्व दिशा में स्थित शिव मंदिर का आठवां स्थापना दिवस यहां भक्तों ने आज रविवार को धूमधाम से मनाया। बताते है कि आज के ही दिन यहां शिव परिवार की स्थापना कराई गई थी। तब से हर वर्ष यहां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर में सबसे पहले यहां मंदिर के मंहत सेवाराम वघेल ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ पंडित प्रदीप शर्मा ने रुद्राक्ष का अभिषेक कराया। उसके बाद सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। बाद में यहां महिलाओं ने भजन गीत भी गाएं। उसके बाद यहां भंडारा आयोजित किया गया। उसके बाद ग्रामीणों को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवपाल वघेल, प्रेम वघेल, रोहिताश कुमार, प्रमोद कुमार, किशन पाल वघेल, नेत्रपाल उर्फ नीतू, सत्यवीर सिंह, राकेश कुमार, कांतीदेवी आदि का विशेष सहयोग रहा।