उत्तर प्रदेश में समय से पहले मॉनसून ने दी दस्तक

13_06_2021-monsoon_update_news_21732716
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ.। बंगाल की खाड़ी से चली मॉनसूनी हवाओं ने पूर्वांचल से लेकर रूहेलखंड तक के जिलों में रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू कर दिया है. बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार की सीमा को पार करने के बाद पूर्वांचल के रास्ते प्रदेश में इसका आगमन हुआ है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

लखनऊ स्थित मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के मुताबिक मॉनसून की चाल सामान्य है. मॉनसून की लाइन बरेली से गुजर रही है. पूर्वांचल से लेकर तराई और रूहेलखंड तक के जिलों में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा. अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहेगा. गर्मी से राहत रहेगी और लोग बरसात का आनंद उठा पाएंगे. बता दें कि उत्तर प्रदेश में आम तौर पर 17-18 जून को मॉनसून की इंट्री होती है. लेकिन इस साल पांच दिन पहले ही मॉनसून का आगमन हो गया है. हालांकि प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भी मौसम विभाग ने रविवार को बारिश की संभावना जाहिर की है. पश्चिम से लेकर ब्रज क्षेत्र के कई जिलों में बारिश हो रही है या अगले कुछ घंटों में होने की संभावना है.

मॉनसून के आगमन से किसान पशोपेश में

मॉनसून के पांच दिन पहले आने से किसान पशोपेश में हैं. ज्यादातर जिलों में धान की नर्सरी अभी तैयार नहीं है. ऐसे में बुवाई के लिए कुछ और दिन का इंतजार करना पड़ेगा. किसानों को इस बात की चिंता है कि मॉनसूनी बारिश के पहले ही हो जाने से कहीं ऐसा ना हो की बुवाई के समय बरसात ना हो.
बुंदेलखंड के कुछ जिलों को छोड़कर इस साल बाकी किसी भी जिले में तापमान ज्यादा नहीं चढ़ा है. लेकिन जल्द ही यहां के अन्य जिलों को भी गर्मी से राहत मिलेगी. मॉनसून की वजह से तापमान में गिरावट आएगी. हालांकि कुछ जिलों में कुछ समय के लिए उमस की समस्या से दो-चार होना पड़ेगा.

बता दें कि इस साल गर्मियों में अभी तक प्रदेश के किसी भी शहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज नहीं किया गया है. झांसी और बांदा में दिन का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचा था. मॉनसून के दस्तक देने से अब दिन और रात दोनों के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights