व्यापारियों की समस्याओं का समाधान के लिए सशक्त माध्यम है व्यापार मंडल

WhatsApp Image 2025-02-22 at 18.30.58
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक कस्बा बिनावर में कमलेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर व्यापारिक बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश गुप्ता की मौजूदगी में व्यापारियों के सर्वसम्मिति से जिला अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने अध्यक्ष पद पर कमलेश गुप्ता सर्राफ ,महामंत्री राजीव राज गुप्ता कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता को मनोनीत किया वही संरक्षक मंडल में राजकिशोर गुप्ता,सुभाष चंद्र गुप्ता एवं नरेंद्र गुप्ता को जिम्मेदारी दी इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उज्जल भविष्य की कामना कीजिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि बदायूं जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे छोटे बाजारों में भी संगठन अपनी इकाई को मजबूत कर रहा है जानकारी के अभाव में छोटे बाजारों में दुकानदारों का अनावश्यक उत्पीड़न किया जाता है इसके लिए संगठन के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर व्यापारियों को जागरूक किया जायेगा उन्होंने बताया कि कस्बा बिनावर की इकाई को मजबूत करने के लिए सशक्त लोगो को जिम्मेदारी दी गई है उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से 15दिन के अंदर अपनी इकाई घोषित कर जिला कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए उन्होंने नगर की समस्याओं से रूबरू होते हुए प्रशासन के माध्यम से उनका निराकरण कराने का आश्वाशन दियाप्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश गुप्ता ने आवाह्न करते हुए आगामी 12/13अप्रैल को मेरठ में होने जा रहे प्रांतीय चुनाव एवं वार्षिक सम्मेलन में अधिक से अधिक कस्बे के व्यापारियों को सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि संगठित होकर ही हम अपने सम्मान और हक की लड़ाई जीत सकते हैंनवनियुक्त अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको मिली ही उसका पूर्ण निष्ठा से पालन करूंगा व्यापारी समस्याओं के निदान के लिए संघर्षरत रहूंगा इस अवसर पर पंकज गुप्ता ,मोहित गुप्ता ,आशु गुप्ता ,प्रमोद गुप्ता , गौरव गुप्ता, विवेक कुमार आदि लोग मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights