मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

बरेली छावनी बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले, बुनियादी ढांचे और स्वच्छता परियोजनाओं को मिली मंजूरी

August 8, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बरेली। बरेली छावनी बोर्ड की साधारण बैठक ब्रिगेडियर ए.पी.एस. भदौरिया (अध्यक्ष) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन, डॉ. वैभव जायसवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में नागरिक सुविधाओं, सड़क एवं जलापूर्ति व्यवस्था, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और दीर्घकालिक शहरी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक में कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 1 जनवरी 2026 से 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) स्वीकृत की गई। साथ ही लेखा नगर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, वृंदावन गेस्ट हाउस की मरम्मत, सदर बाजार में पैदल मार्गों के सुधार, प्री-कास्ट ड्रेन कवर स्लैब और डेकोरेटिव इलेक्ट्रिक पोल लगाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। सड़क सुरक्षा के लिए रोड साइन, जेब्रा क्रॉसिंग और रोड मार्किंग विकसित की जाएगी।
प्रशासनिक एवं नागरिक सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए फाइल कॉम्पैक्टर, ऑनलाइन यूपीएस, सीसीटीवी स्टोरेज सिस्टम, नए स्वच्छता वाहन तथा ट्री प्रूनिंग मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड को एससीएडीए आधारित जलापूर्ति प्रणाली, मल्टीलेवल पार्किंग, आर.एन. टैगोर इंटर कॉलेज में नए अकादमिक ब्लॉक और आधुनिक ऑडिटोरियम जैसी परियोजनाओं की डीपीआर एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी का कार्य सौंपने की मंजूरी दी गई।
बोर्ड ने स्वच्छता सेवाओं के लिए आउटसोर्स मानवबल नियुक्त करने, Garbage to Gold Centre से पुनर्चक्रण योग्य कचरे की नीलामी तथा छावनी क्षेत्र के लिए ODF++ प्रमाणन हेतु आवेदन करने का भी निर्णय लिया। वहीं कारगिल चौक के पुनर्विकास एवं विस्तार के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) जारी करने को स्वीकृति दी गई। मिनी हाई-मास्ट लाइट, गार्डन बेंच, धोपेश्वर नाथ मंदिर तालाब के पुनर्जीवन और बैटरी चालित मिनी रोड स्वीपर जैसे कुछ प्रस्तावों को विस्तृत तकनीकी परीक्षण के बाद अगली बैठक तक स्थगित कर दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights