मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

पीलीभीत बाईपास पर विश्वस्तरीय टाउनशिप विकसित करेगा बीडीए, 117 हेक्टेयर भूमि खरीदकर किसानों को ₹560 करोड़ का भुगतान

August 8, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण ने पीलीभीत बाईपास क्षेत्र में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय टाउनशिप विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत अब तक 117 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर लगभग 258 बैनामों के माध्यम से किसानों को करीब 560 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
प्राधिकरण के अनुसार, ग्राम कुम्हरा, नवदिया कुर्मियान, अडूपुरा जागीर, आसपुर खूबचंद, वरकापुर, हरहरपुर, कलापुर, अहिलादपुर और मोहरिया में भूमि क्रय की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप की जा रही है। किसानों को समयबद्ध तरीके से भुगतान किए जाने से उनके बीच प्राधिकरण के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।
प्रस्तावित टाउनशिप में आधुनिक आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र, चौड़ी सड़कें, पार्क, हरित क्षेत्र, अत्याधुनिक जलापूर्ति व सीवरेज प्रणाली, वर्षा जल निकासी, स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संस्थानों के लिए स्थान, सामुदायिक सुविधाएं तथा खेल एवं मनोरंजन के लिए विशेष व्यवस्था विकसित की जाएगी।
बीडीए का कहना है कि इस परियोजना से बरेली की बढ़ती आवासीय जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ पीलीभीत बाईपास क्षेत्र में निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही आसपास के क्षेत्रों का आधारभूत विकास भी तेज होगा, जिससे जिले के संतुलित एवं सुनियोजित शहरी विकास को नई गति मिलेगी। प्राधिकरण ने परियोजना को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights