विद्यालयों में चला नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

WhatsApp Image 2026-08-08 at 5.57.33 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा संचालित “नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के तहत शुक्रवार को शहर के तीन विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 6 से 20 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान का लक्ष्य देशभर में 10 करोड़ लोगों से नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाना है।
ब्रह्माकुमारी नीता दीदी, पारुल दीदी, जया बहन, लवली बहन, अंजली बहन, महेश भाई, डॉ. रामकुमार भाई, अशोक भाई एवं पीयूष भाई की टीम ने मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, ब्रजलोक सरस्वती विद्या मंदिर तथा रानी महालक्ष्मी बाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जानकारी दी।
वक्ताओं ने कहा कि नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ शरीर, मानसिक शांति, उज्ज्वल भविष्य, मजबूत परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और मित्रों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशा मुक्ति प्रतिज्ञा लेकर नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। संस्था की ओर से सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सहभागिता के लिए प्रशस्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights