बदायूं। श्रावण मास के पावन अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और शिव भक्ति से जोड़ने के उद्देश्य से दिल्ली चैम्प्स स्कूल, बदायूं में पहली बार बाल रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह अनूठा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 10 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चे भाग ले सकेंगे। खास बात यह है कि आयोजन में किसी एक विद्यालय के बच्चों तक ही भागीदारी सीमित नहीं रखी गई है, बल्कि किसी भी स्कूल के बच्चे इसमें शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।बाल रुद्राभिषेक के माध्यम से बच्चों को भगवान शिव की आराधना के साथ भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से परिचित कराया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी बच्चे को ‘बाल शिवभक्त सम्मान-पत्र’ और प्रसाद प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन Delhi Champs School, Regalia Garden Colony, Majhiya Road, बदायूं में किया जाएगा। आयोजकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में शामिल कराने की अपील की है। आयोजन में सीटें सीमित होने के कारण इच्छुक अभिभावकों से समय रहते अपने बच्चों का नाम दर्ज कराने को कहा गया है।