भारत सरकार के प्रतिनिधि ने लिया आईडीए अभियान का जायजा

WhatsApp Image 2025-02-19 at 18.20.01
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के तीन ब्लाक फरीदपुर, क्यारा और आलमपुर जाफराबाद भमोरा क्षेत्र में 10 फरवरी से सर्वजन दवा वितरण अभियान चल रहा है जो कि 25 फरवरी तक चलेगा । इसी क्रम में बुधवार को भारत सरकार के प्रतिनिधि डॉ. अमरेश द्वारा ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के गाँव देवचरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉ. अमरेश द्वारा ग्रामीणों से फाईलेरिया की दवा खिलाये जाने संबंधी जानकारी ली व ग्रामीणों से अपील की कि वह फाईलेरिया रोधी दवा अवश्य खायें क्योंकि क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप काफी है और फाईलेरिया (हाथी पाँव) बीमारी मच्छरों द्वारा फैलती है। इसके साथ ही यहाँ फाईलेरिया के मरीज पाये गये हैं । उन्होंने स्वास्थ्य दवा प्रदाताओं को निर्देश दिए कि आइवरमेक्टिन दवा ऊँचाई के हिसाब से खिलाई जाती है । इसलिए सही लाभार्थी की सही लम्बाई नापकर दवा खिलाएं । उन्होंने कहा कि अभियान के तहत तीन दवाएं एल्बेंडाजोल, डाईइथाइल कार्बामजीन और आइवरमेक्टिन खिलाई जा रही हैं | दवा अवश्य खाएं इसके साथ ही उन्होंने फाईलेरिया ग्रसित मरीजों का हालचाल लिया व उन्हें लगातार पांच वर्ष तक हर वर्ष 12 दिवसीय डाईइथाइल कार्बामजीन (डी.ई.सी.) टेबलेट खाने का कोर्स पूरा करने की सलाह दी जिससे कि वह पूर्ण रूप से फाईलेरिया से स्वयं, परिवारीजनों व पास-पड़ोसियों को बचा सकें । निरीक्षण के समय राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशान्त रंजन, भमोरा सी.एच.सी. के प्रभारी डॉ. विवेक कुमार, ए.आर.ओ. नागेन्द्र, मलेरिया निरीक्षक गुलशन गुप्ता, बी.पी.एम. नीरज तथा डब्ल्यू.एच.ओ. संस्था के राज्य प्रतिनिधि डॉ. राहुल व ब्लॉक प्रतिनिधि श्री संदीप मिश्रा, ए.एन.एम. मंजू वर्मा व क्षेत्र की आशा आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights