ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू,कई पशु झुलसे बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव जिनौरा में आज मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते एक पशुशाला में आग लग गई। जहां आग ने धीरे-धीरे भयंकर रूप धारण कर लिया। जिसमें बंधे पशु भी आग की चपेट में आ गए। जिसके चलते एक भैंस और एक बकरी की जलकर मौत हो गई। साथ ही कई आग में झुलस कर घायल गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया। नायब तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के गांव जिनौरा में आजराधेश्याम पुत्र रघुनाथ सिंह की पशुशाला में अचानक से आग लग गई। यहां से उठी लपटों ने मुनेंद्र सिंह पुत्र रामचंद्र, बृजेश कुमार सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह, रघुबीर सिंह पुत्र सुखपाल सिंह, हरवीर सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह, डालसटर सिंह पुत्र विजय सिंह, अबनेश सिंह पुत्र राम अवतार सिंह की पशु शालाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया और यहां पशुशाला में बंधी एक बकरी एवं एक भैंस की जलकर मौके पर मौत हो गई। साथ ही कई मवेशी आग में झुलस गए। मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंपी है। ताकि गरीबों को कुछ राहत मिल सके।