खेत में पशु चराने का विरोध करने पर बुजुर्ग को लाठी-डन्डो से पीटा,हालत गंभीर

3ff44dec-a211-4123-9f18-c1bb8c1277ca
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के मौहल्ले में रहने वाला बुजुर्ग अपने खेत पर था तभी युवको द्वारा खेत में पशु चराते देख जब उसने विरोध किया तो दबंग युवको ने बुजुर्ग को लाठी-डन्डो से पीटकर लहूलुहान कर फरार हो गये।खबर मिलने पर परिजन खेत पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने बुजुर्ग की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंगलवार की सांय सात बजे के करीब नगर के मौहल्ला गद्दी टोला निवासी चन्द्रपाल (50) पुत्र लाखन कृष्णा कालोनी टॉवर के पास अपने खेत पर थे तभी मौहल्ले में ही रहने वाला प्रशांत ठाकुर व उसका भाई आयुष उसके खेत में अपने पशु चराने लगे जब चन्द्रपाल ने पशु चराने को मना किया तो दोनो युवक गाली-गलौच कर उसे लाठी-डन्डो से पीटकर लहूलुहान कर दिया।लाठी-डन्डो से बुजुर्ग का सिर फट गया जिससे वह लहूलुहान हो गया।मारपीट कर प्रशांत ठाकुर व उसका भाई आयुष फरार हो गया।मारपीट की खबर मिलते ही परिजन खेत की तरफ दौड़े और खेत में लहूलुहान पड़े चन्द्रपाल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने बुजुर्ग की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।घायल बुजुर्ग की पत्नी श्रीमती कृष्णा ने कतोतवाली में प्रशांत ठाकुर व उसके भाई के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights