बिल्सी में किसान की इलाज के दौरान मौत,फैली सनसनी
परिवार के लोगों ने किया प्रदर्शन,मृतक का कराया पीएम
बिल्सी। आज मंगलवार की सुबह नगर के बिजलीघर रोड पर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान एक किसान की मौत हो गई। जिसमें मृतक के परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को रख कर यहां प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। कोतवाल के एसआई सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के गांव सतेती गजा पट्टी निवासी विक्रमपाल 35 पुत्र नत्थूलाल जाटब पिछले तीन वर्षो से अपने खेत में तरबूज की पालेज कर रहा है और उसे लगातार इसमें घाटा हो रहा है। जिससे वह बेहद परेशान था। इसी के चलते उसने बीते दिन अपने घर में रखा कुछ विषैला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी गई। जिसका इलाज कराने के लिए परिवार के लोग नगर के बिजलीघर रोड स्थित एक निजी डॉ ध्रुव माहेश्वरी के अस्पताल लेकर आएं। जहां उसकी हालत को देखने के बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया। साथ ही परिवार के लोगों को डॉक्टर ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि मरीज ठीक हो जाएगा। जिसके इलाज के लिए पहले बीस हजार रुपए जमा कर दो। जिसके बाद परिवार के लोगों ने बीस हजार रुपए का इंतजाम करते हुए उक्त धनराशि को जमा कर
दिया। अस्पताल में विक्रम पाल को रातभर किसी डॉक्टर व अन्य कर्मचारी द्वारा कोई भी देखभाल नहीं की गई। सुबह होते ही विक्रम पाल ने चाय पी और उसका स्वास्थ्य ठीक हो गया। इस दौरान डॉक्टर ने अपने कंपाउंडर के साथ विक्रम पाल को कुछ दवा दी। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद विक्रम ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने यहां प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। जिसके बाद डाक्टर और अन्य स्टाफ यहां फरार हो गया। सूचना पर कोतवाल धीरज सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ यहां पहुंच गए। उन्होने मृतक के परिवार के लोगों की पूरी बात सुनी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुराहाल है। घटना के संंबंध में डाक्टर से मोबाइल फोन पर जानकारी लेनी चाहिए,तो उन्होने फोन नहीं उठाया।














































































