मार्ग दुर्घटना में घायल हुए फोटो ग्राफर की मौत,मचा कोहराम

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव खैरी के निकट करीब 25 दिन पहले एक बाइक सवार युवक नीलगाय से टकरा गया। जिसकी आज मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या एक टीचर्स कॉलोनी निवासी एवं नगर के नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज से रिटायर शिक्षक आरबी लाल का छोटा पुत्र मोहित श्रीवास्तव (27) जो फोटो ग्राफी का काम करता था। वह बीती 15 मई की शाम इस्लामनगर की ओर से अपनी बाइक से आ रहा था। तभी बिजनौर बदायूं हाईवे पर स्थित गांव खैरी ​के निकट आते ही उसकी बाइक हाईवे क्रॉस कर रहे एक नीलगाय से तेज ग​ति से टकरा गई। जिससे मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में 112 पुलिस ने उसे इलाज के लिए नगर के सीएचसी भेजा। जहां से उसे बरेली के लिए रैफर कर दिया। उसके बाद मोहित की हालत में कोई सुधार न होने पर उसे मुरादाबाद में कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां उसने आज इलाज के ​दौरान दम तोड़ दिया। मोहित की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। उसके निधन पर एनएम जैन इण्टर कालेज प्रिंसिपल राजेश गुप्ता, दिनेश सक्सेना, आलोक कुमार, शेखर सक्सेना, दिनेश चंद्र हनी, उमेश प्रकाश, ओमपाल सविता, गौरव श्रीवास्तव, संजीव राणा, दिनेश चंद्र,  मनोहर लाल, शरद कुमार जैन आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights