बदायूं। परियोजना अधिकारी डूडा देवेश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद बदायूँ, नगर पंचायत वजीरगंज, नगर पंचायत सैदपुर एवं नगर पंचायत मुड़िया में निर्मित आसरा आवासों के आवन्टन हेतु मलिन बस्तियों में कैम्प लगाकर इच्छुक लाभार्थियों से जिनके पास आवास बनाने हेतु स्वयं की भूमि नहीं है, उनसे आवेदन पत्र प्राप्त कर लिये जाये तथा प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच नगर निकाय एवं तहसील स्तर से कराकर पात्र लाभार्थियों को आवासों का आवन्टन कराया जाएं। इस क्रम में 09 से 11 जून तक प्रातः 10ः30 बजे से सायं 05ः00 बजे तक बदायूँ, वजीरगंज, सैदपुर, मुड़िया की मलिन बस्तियों में कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। भूमिहीन व आवासहीन इच्छुक लाभार्थी कैम्प में आकर आवेदन कर सकते है।