आर्थिक तंगी के चलते एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

963050-bihar
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर।  एक दवा कारोबारी ने खुद पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.चौक कोतवाली के कच्चा कटराके पास की है. जहां दवाई कर कारोबारी अखिलेश गुप्ता (42) उनकी पत्नी रिशु गुप्ता (39), बेटे शिवांग (12) और बेटी हर्षिता (10) के शव रस्सी से लटके मिले हैं. सभी के सुसाइड में एक ही तरीके की रस्सी का इस्तेमाल किया गया है जिसके चलते यह पता लग रहा है कि और प्री प्लान के तहत घटना को अंजाम दिया गया. चारों के शव फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिले हैं. शव के पास ही सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की बात कही गई है. वही मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम के जरिए इस घटना को खुलासे के लिए जांच कर रही है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मौके से मिला सुसाइड नोट

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि अखिलेश दवाइयों से जुड़ा का काम करते थे. आज उनके किसी परिचित ने इन्हें फोन किया. कोई जवाब ना मिलने पर वो अखिलेश के घर गया तो वहां का नजारा देखकर उसने पुलिस को सूचना दी. मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होने के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात लिखी है.
एसपी ने बताया कि अखिलेश और रिशु के शव एक कमरे में जबकि बेटे और बेटी के शव अलग-अलग कमरे में लटके मिले. आशंका है कि दंपति ने पहले अपने दोनों बच्चों को अलग-अलग फांसी पर लटकाया और उसके बाद खुद भी फांसी लगा ली. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights