पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यावरण जागरूकता भी जरूरी लगाया तुलसी का पौधा

04c27b9d-e2e7-4ed9-b96c-954f99b1aff8
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली।पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यावरण जागरूकता भी जरूरी।भगवान की तरह पूजा करें पौधों की। शायर और क्लब के संरक्षक प्रो.वसीम बरेलवी ने लगाया तुलसी का पौधा। बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में घर- घर पौधे लगाने के अभियान के अंतर्गत 100 से ज्यादा सदस्यों ने अपने अपने घर में पौधे लगाए और कुछ लोगों ने फ़ोटो भी शेयर किए। पर्यावरण पर एक वेबिनार का भी आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता शिक्षाविद प्रो.एन. एल.शर्मा ने करते हुए कहा कि पिछले दिनों ऑक्सीजन की किल्लत ने कितनों की जिंदगी छीन ली तब हमें मालूम चला कि अच्छे शुद्ध पर्यावरण की हमें कितनी आवश्यकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

हम पौधों से ही इसे पूरा कर सकते हैं। साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने भी पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बहुत ही जन उपयोगी बातें बताईं। वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना ने कहा कि लगाने से ज्यादा हम विकास के नाम से जो बड़े -बड़े पेड़ काट रहे है यह प्रकृति का दोहन ही असुंतलन पैदा कर रहा है जो मानव जीवन के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि सब लोगों को अपने जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगाँठ पर भी पौधा लगाना चाहिए।वेबिनार का संचालन कर रहे मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि पौधे लगाकर यूँ ही नहीं छोड़ देने चाहिए। उनका संरक्षण बहुत जरूरी है उनकी ईश्वर की तरह पूजा करें वह आपकी जान हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की जागरूकता भी जरूरी है अभी हाल में ऑक्सीजन की कीमत लोगों को पता चल गई। क्लब के घर-घर पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से मशहूर शायर प्रो.वसीम बरेलवी, रीता शर्मा, संध्या सक्सेना, राजेन्द्र सक्सेना, कुसुम सक्सेना,निर्भय सक्सेना,एन. एल.शर्मा, अभय सिंह भटनागर, रजनीश सक्सेना, अतुल वर्मा, मधु वर्मा, शोभना अग्रवाल, सत्येंद्र सक्सेना, सुधीर मोहन, ए. पी.गुप्ता,नरेश मलिक, रुचि मलिक, मीरा मोहन, मुकेश सक्सेना, शोभा सक्सेना, रतन गुप्ता, विशाल जौहरी, हर्षवर्धन आर्य,विजय बहादुर सक्सेना,डॉ. नूतन दीक्षित, सुरेश बाबू मिश्रा, शिवा सक्सेना,कमल भारती, अनिल सक्सेना, राजेश सक्सेना सहित कई सदस्य शामिल हुए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights