टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने दिया प्रकृति को सहेजने का संदेश

5fe8a853-c229-469a-bf4a-748c84af474e
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं।आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के द्वारा समाज को पर्यावरण को सहेजने तथा प्रकृति के अनुकूल जीवन पद्धति को अपनाने का संदेश दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

विद्यालय के विद्यार्थियों ने चार्ट, मॉडल बनाकर मानव जीवन में प्रकृति के महत्व को दर्शाया। विद्यालय के बच्चों ने इस लॉकडाउन में अपने घरों में छोटे-छोटे बगीचे ब फुलवारी को विकसित कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प भी दोहराया है।


विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री शरद बंसल जी ने आज के इस ऑनलाइन कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी को शुभकामनाएं तथा बधाइयां प्रेषित की तथा कहा कि विद्यालय का उद्देश्य सुसंस्कृत तथा विवेकशील नागरिकों का विकास करना है। आज के विद्यार्थी ही कल के समाज की नींव होंगे। आज विद्यालय में दिए जा रहे संस्कार ही उनके विचार तथा उनके कार्यों में परिलक्षित होंगे। विद्यालय शिक्षण के साथ-साथ सदैव समाजोपयोगी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है और आगे भी लेता रहेगा ताकि हम देश को सुयोग्य नागरिक दे सकें।


विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक अग्रवाल जी ने बच्चों के रचनात्मक कार्यों की भूरि भूरि सराहना की तथा बताया कि प्रकृति हमारी माता के समान है। जिस प्रकार माता अपने बच्चों का सभी प्रकार से ध्यान रखते हुए उन्हें पोषित करती है उसी प्रकार माँ प्रकृति सभी जीव धारियों का सदैव कल्याण ही करती हैं, किंतु यदि हम अपने कार्यों से मां प्रकृति को लगातार रुष्ट करेंगे तो फिर वह हमें दंड भी देंगी। अतः हमें सदैव मां प्रकृति की गोद में उन्हीं के नियमों के अनुसार जीवन को संचालित करना चाहिए।

विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सुश्री शुभा पांडे ने बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उन्हें पर्यावरण के प्रति सदैव जागरूक रहने का संदेश दिया।
आज के इस ऑनलाइन कार्यक्रम को सफल बनाने में बच्चों के अभिभावकों तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights