मुजफ्फरनगर में ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्‍या, गांंव में तनाव, फोर्स तैनात

12
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुजफ्फरनगर। उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरगनर में ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी। गोली मारने के बाद आरोपित पक्ष फरार हो गया। गांव में कई राउंड गोली चलने से अफरातफरी मच गई। वहीं गोली लगने से एक व्‍यक्ति भी घायल हो गया। इसे अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी ली। गांव में तनाव होने के कारण पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

तितावी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी में अजुर्न अपने परिवार के साथ रहते हैं। अर्जुन सदर ब्‍लाक के गांव बढ़ेड़ी व सिसौना में ग्राम विकास अधिकारी है। गांव खेड़ी दूधाधारी में वीडीओ की खाली प्‍लाट से होकर एक रास्‍ता जाता है। कई दिनों से गांव के बाहर जाने वाले इसी रास्‍ते को लेकर पूर्व प्रधान व अर्जुन में विवाद था। इस विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत हुई थी। इसका समाधान भी हो गया था। रविवार को पूर्व प्रधान और वीडिओ के बीच फिर से विवाद हो गया। इसे लेकर पूर्व प्रधान पक्ष ने गोली चला दी। जिसमें गोली लगने से वीडीओ अर्जुन की मौत हो गई। इसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। इसका इलाज चल रहा है। दो दिन पहले ही पूर्व प्रधान का कार्यकाल समाप्‍त हुआ था।

पुलिस बल तैनात

गांव में इस घटना के बाद से तनाव बना हुआ है। दुसरे पक्ष के लोग आक्रोश में हैं, वहीं प्रधान पक्ष गांव से फरार है। पुलिस ने गांव में गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए हैं। घटना स्‍थल पर एसएसपी समेत थाना प्रभारी मौजूद हैं। लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम लगा दी गई है।  

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights