बरेली।यथार्थ गीता दिव्य ज्ञान ट्रस्ट के मुखिया व प्रसिद्व ज्योतिषी प0हरिओम गौतम ने यज्ञों की श्रखंला को बढ़ाते हुए निर्णय लिया हैं पर्यावरण की शुद्वि के लिए 5जून 2021 विश्व पर्यावरण दिवस से21जून2021 विश्व योग दिवस तक अनवरत चलेगा। इसी श्रखंला के अंतर्गत कल पहला यज्ञ पर्यावरण संस्था के सरंक्षक प्रेमनगर में सुरेन्द अग्रवाल के आवास प्रेमनगर पर होगा।इस श्रंखला में जो भी पर्यावरण शुद्वि के लिए हवन कराने के इच्छुक हो वो संस्था के महासचिव प0शत्रुघ्न पांडेय महासचिव के मोवाइल न08077548261 पर नोट करा दें।ट्रस्ट के सरंक्षक प0हरिओम गौतम ने पर्यावरण शुद्वि के चल रहे विशेष अभियान में सहयोग की अपील की हैं।