विवाहिता की बीमारी के चलते मौत,मायके पक्ष ने दी तहरीर

death1-e1562997278912
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के एक मौहल्ले में बीती सांय बीमारी के चलते एक विवाहिता की मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही पहुंचे मायके पक्ष ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वृहस्पतिवार की देर शाम नगर के मौहल्ला किला खेड़ा निवासी आकाश वर्मा उर्फ चंदन की पत्नी कीर्ति वर्मा की बीमारी के चलते मौत हो गई।मौत की खबर मिलने पर देर रात विवाहिता के मायके पक्ष के लोग पहुंच गये और मृतका के ससुरालियो के साथ गाली-गलौच करनी शुरु कर दी।बाद में मृतका के भाई विपिन ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।मृतका के भाई ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी तीन साल पहले की थी।उसकी बहन के एक दो साल की मासूम बच्ची व एक आठ माह की मासूम बच्ची है।मृतका के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि ससुरालियो ने उसकी बहन के इलाज में लापरवाही बरती है जिससे उसकी मौत हो गई।मृतका के भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।इस मामले में प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights