प्रेमिका ने ही की थी अपने प्रेमी की हत्‍या, मां ने भी दिया था साथ

9
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। गोरखपुर के रामगढ़ताल पुलिस ने खिरवनिया गांव में हुई युवक की मौत के मामले में उसकी प्रेमिका समेत तीन नामजद और अज्ञात लोगों पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है। युवक के घर वालों ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि हत्‍या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने की बात लिखी गई है। कोर्ट के आदेश पर दो माह बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

24 अक्टूबर को खिरवनिया गांव में पेड़ से लटकती मिली थी लाश

बेलीपार के खरोहवा गांव निवासी रामकरन ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके बेटे मजनू का रामगढ़ताल के खिरवनिया गांव की रहने वाली युवती गुड़िया से प्रेम संबंध था। दो जून 2019 को मजनू और गुड़िया ने बसियाडीह मंदिर में शादी कर ली थी। गुड़िया के घर वाले रिश्ते के खिलाफ थे। वे लोग मजनू को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। कई बार उस खोजते हुए घर भी आए थे। शादी के कुछ दिन बाद गुड़िया अपने मायके चली गई। 22 अक्टूबर को मजनू के पास फोन करके उसने खिरनिया गांव में बुलाया था। 24 अक्टूबर को मजनू की लाश गांव के बाहर पेड़ पर लटकती हुई मिली। जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंचे तो।

कार्ट आदेश पर रामगढ़ताल पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

स्‍थानीय लोगों से पूछने पर पता चला कि पता चला कि 23 अक्टूबर की रात में गुड़िया ने अपनी मां सुधा, पिता रामसकल और कई अन्‍य लोगों के साथ मिलकर मजनू की गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ से लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारे जाने की पुष्टि होने पर उन्होंने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए रामगढ़लाल थाना प्रभारी और एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights