बदायूँ।।भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में एक कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा की संस्तुति पर संगठन का विस्तार करते हुए बरेली मंडल के अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने बरेली मंडल के मांडलिक मंत्री पद पर शिक्षाविद् एवं समाजसेवी आयुष भारद्वाज को मनोनीत किया। वही सेवानिवृत्त ए0डी0ओ0 पंचायत एवं समाजसेवी अशोक गोड एवं सर्व यू0पी0 ग्रामीण बैंक से सेवानिवृत प्रबंधक व भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय को बरेली मंडल उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बिनावर ब्लॉक प्रभारी के पद पर शिवओम मिश्रा को मनोनीत किया गया।