बरेली। धर्म की रक्षा के लिए खुद को न्योछावर करने वाले गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत दिवस वीर बाल दिवस पर आज मॉडल टाउन गुरुद्वारे से छोटे छोटे बच्चों के द्वारा निकाली गई साईकिल यात्रा में मुख्य अतिथि कैंट विधायक प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने झंड़ी दिखा कर साईकिल यात्रा का शुभारंभ किया।इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ अनिल सक्सेना एडवोकेट ज्ञानी काले परमजीत सिंह बग्गा अधीर सक्सेना रामगोपाल मिश्रा गुलशन आनंद उमेश कठेरिया डा के एम अरोरा वीरेन्द्र अरोरा अरूण कश्यप अमरीश कठेरिया प्रतेश पांडे विष्णु अग्रवाल देवेंद्र जोशी विष्णु शर्मा सूर्यकांत मौर्य मनोज कपूर कन्हैया राजपूत आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।