बदायूँ में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन कर प्रभात की मौत की जांच और कार्रवाई की मांग की

WhatsApp Image 2024-12-26 at 16.29.11
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। आज कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में प्रभात पांडे युवा कांग्रेस सचिव की 18 दिसंबर को लखनऊ में कांग्रेस के विधानसभा घेराव कार्यक्रम के अंतर्गत मृत्यु हुई के प्रकरण की जांच कर दोषियों की खिलाफ करवाई करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नम्रता सिंह को दिया। धरना प्रदर्शन स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि 18 दिसंबर को कांग्रेस के लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम में मैं भी उपस्थित था और पुलिस ने जिस तरीके से हम लोगों को रोका वह हमें व अंग्रेजों की सत्ता को याद दिलाता है जिस बर्बरता से कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका जा रहा था वह अत्यंत भयानकुल दृश्य था, और इसी दिन गोरखपुर के हमारे युवा कांग्रेस के सचिव प्रभात पांडे की भी मृत्यु हुई हम सबका दायित्व है कि हमको यह पता लगे कि किन कारणों से युवा कांग्रेस सचिव प्रभात पांडे की मृत्यु हुई और इसमें कौन लोग दोषी हैं जो दोषी लोग हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और अनुशासन समिति के प्रभारी मुन्नालाल सागर ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, उपाध्यक्ष मोरपाल प्रजापति, कुवंर गांव नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सैनी ने भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर प्रमोद माथुर, खालिद हुसैन, प्रदीप कुमार ,नरेश पाल सुरेंद्र सिंह ,प्रदीप कुमार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी कि महासचिव इगलास हुसैन ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights