धनवंतरी डॉक्टर एसोसिएशन ने झोलाछाप डॉक्टरों को पकड़ने वाले नोडल के खिलाफ मोर्चा खोला

WhatsApp Image 2024-12-26 at 16.19.43
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।। जिले के झोलाछाप डॉक्टरों को पकड़ने वाले नोडल अधिकारी डॉ मोहन झा और उनकी टीम जो कि पहले भी डॉ नरेंद्र कश्यप से 10000 रुपए मांगने के विवाद में फंस चुकी है ।अभी 2 दिन पूर्व वह डॉ अमरदीप सक्सेना के क्लिनिक जवाहरपुरी पहुँची, उन्होंने कुछ इसी तरह का पुनः प्रयास किया।
इसको लेकर धनवंतरी डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ संजीव गुप्ता के नेतृत्व में जिले भर से आए हुए बी0ए0एम0एस0 डॉक्टर का प्रतिनिधि मंडल सदर विधायक महेश गुप्ता के आवास पर एकत्र हुआ। वहां सी0एम0ओ0 डॉ रामेश्वर मिश्र भी उपलब्ध रहे ।जिसमें सभी विषयों पर गंभीर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ समय से जनपद में झोलाछापो के विरुद्ध उक्त टीम द्वारा कोई कार्रवाई नही करके बी0ए0एम0एस0 डॉक्टर को ही टारगेट किया जा रहा है और यह भी बताया गया कि डॉक्टर नरेंद्र कश्यप एवं डॉ अमरदीप सक्सेना को जो नोटिस दिया गया है उन दोनों में नोडल अधिकारी के हस्ताक्षर पृथक है ।जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि बगैर मेरे संज्ञान के उक्त कार्रवाई की जा रही है। जिस पर सी0एम0ओ0 द्वारा संज्ञान में लेकर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया और सी0एम0ओ0 व विधायक महेश चन्द्र गुप्ता की ओर से सभी डॉक्टर को इस बात के लिए आश्वस्त किया गया कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुर्नवृत्ति नहीं होगी। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष डॉक्टर संजीव गुप्ता के साथ डॉ सचिन गुप्ता, डा आशीष शर्मा, डॉ मोहित शर्मा, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ गोपाल वैश्य, डॉ संजय मेहतानी, डॉ नरेंद्र कश्यप, डॉ योगेश सक्सैना, डॉ अमरदीप सक्सेना, डॉ अशोक शर्मा, डॉ आशीष सारस्वत, डॉ विकास प्रजापति, डॉ वीरेश उपाध्याय, डॉ प्रमोद, डॉ तोशेंद्र सिंह, डॉ इश्तियाक हुसैन,डॉ डी0के0 सिंह, डॉ अंकित शर्मा, डॉ अंशुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights