तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जी का 2901 वां जन्म कल्याणक बड़े धूमधाम से मनाया

WhatsApp Image 2024-12-26 at 15.43.50
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जी का 2901 वां जन्म कल्याणक बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से जैन धर्मावलंबियों ने मनाया। शहर के रामपुर गार्डन और बिहारीपुर स्थित जैन मंदिरों में प्रातः काल से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। प्रातः काल की बेला में सर्वप्रथम 1200 वर्ष प्राचीन भूगर्भ से प्राप्त भगवान पार्श्वनाथ जी की प्रतिमा का अभिषेक स्वर्ण कलश व शांति धारा स्वर्ण झारी से श्रद्धालुओं ने की। उधर बिहारीपुर जैन मंदिर में मध्यप्रदेश से पधारे प्रतिष्ठाचार्य श्री संजय सरस भैया जी (चिचोली वाले) ने कल्याण मंदिर विधान कराया। 48 दीपों की आरती उपरांत बिहारीपुर जैन मंदिर से भगवान पार्श्वनाथ जी के भजनों की धुन के साथ सौधर्म इंद्र बने अनुयायियों ने अपने साथी इंद्रों के साथ पालकी यात्रा निकाल कर पांडु शीला पर ले जा कर भगवान का अभिषेक किया। पालकी यात्रा मंदिर जी से निकल कर कुतुबखाने चौराहे होते हुए, सब्जी मंडी, सिटी पोस्ट ऑफिस, चौपला रोड से मंदिर जी वापस पहुंची। पालकी यात्रा में पीत वस्त्रों से सज्जित महिलाएं कलश ले कर चल रही थी, भगवान के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा, भजनों की धुनों पर थिरकते श्रद्धालु भगवान की भक्ति में मगन दिखे। मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने बताया की आज की शुभ तिथि पौष कृष्ण एकादशी को दो तीर्थंकरों भगवान श्री चंद्र प्रभु और भगवान श्री पार्श्वनाथ जी के जन्म व तप दोनों कल्याणक हैं, उन्होंने आगे बताया कि इस शुभ अवसर पर शुभ सूचना ये है कि कल से बिहारीपुर जैन मंदिर में बेदी निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। उपमंत्री राजेश जैन ने बताया कि जयपुर में होने वाले पंचकल्याणक से अभिमंत्रित कर प्रतिमा जी मंदिर जी में विराजमान होने वाली हैं, यह अंतर्मन को आनंद देने वाली अनुभूति जैन समाज को मिलने वाली है। सांयकाल महिलाओं ने जरा हल्का झोटा दीजो आदि भजनों के माध्यम से भगवान के प्रतिरूप को झूला झुलाया, आरती, प्रश्न मंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विधान व पालकी यात्रा में ट्रस्ट के सचिव प्रकाश चंद्र जैन, जी.अल.अरोड़ा, राजेंद्र जैन, राजकुमार जैन, सतेंद्र जैन, रामकली जैन, सुमन अरोड़ा, छाया जैन, मोना जैन, रोहिणी जैन, अंजू जैन, अर्चना जैन, सुनीता जैन, रेखा जैन, पूनम जैन, लवी जैन, आर. सी. जैन, भूपेंद्र जैन, सुनील जैन, पं.विकास जैन, संजय जैन, कुसुम जैन, अनिल जैन, शशि जैन, आशा जैन, सतीश जैन, अतुल जैन, वैभव जैन, संदीप देसाई, सुमन कुमार जैन आदि ने भाग लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights