वीर बाल दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन

WhatsApp Image 2024-12-23 at 18.53.55
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर महानगर द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष/मुख्य वक्ता दुर्विजय सिंह शाक्य ने संबोधित करते हुए कहा कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसलिए हम सब की जिम्मेदारी बनती है की हर साल हम 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाएंगे। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार सिंह ने विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत का प्रतीक है। इसलिए हम सबको इन सभी बातों को अपने-अपने बच्चों को भी बताना चाहिए जिससे उनके इतिहास के बारे में पूरी जानकारी सांसद छत्रपाल गंगवार ने संबोधित करते हुए कहा किस तरह से जुल्म होते थे और बच्चों को किस तरह से परेशान किया जाता था उत्पीड़न किया जाता था शोषण किया जाता था। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने विस्तार से जानकारी देते हुए को बताया वजीर खान ने बच्चो को जिंदा दीवार में चुनवा दिया था। जहां गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों को जिंदा चुनवाया गया था आज उसी जगह को फतेहगढ़ साहिब के नाम से जाना जाता है। ये दिवस उन वीरो के शौर्य की सच्ची श्रद्धांजलि है।
इससे हमको सीखना और प्रेरणा लेनी चाहिए महापौर डॉ उमेश गौतम ने कहा कि हमारे देश के युवा बहुत वीर और साहसी है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से कहा अपने इतिहास को जरूर पढ़े और हमको अपने इतिहास से सीखने की आवश्यकता है। और जहां जरूरत पड़े इतिहास के बारे में पूरी जानकारी दे
महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहां की किस तरह से अत्याचार होते थे और बच्चों को जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था इसलिए सभी बच्चों को इतिहास जानकारी होनी चाहिए कि किस प्रकार मुग़ल शासकों ने हिन्दू धर्म को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया, मगर सनातन संस्कृति को बचाने में गुरू गोविन्द सिंह जी ने अपने चारों पुत्रों को बलिदान कर दिया। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर तक सभी मंडलो में वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। आज केन्द्र की सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर बलिदानी गुरु गोविन्द सिंह जी के चारों पुत्रों की शाहदत और इतिहास की जानकारी के लिए देश के सभी विद्यालयों में इसका पाठ्यक्रम जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों ने अनुकरणीय साहस दिखाया था, उन्होंने अपनी आस्था की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे ऐसे वीर पुत्रो को हम नमन करते है। विचार गोष्ठी में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, उमेश कठेरिया, पंडित रामगोपाल मिश्रा, परमजीत सिंह ओबेरॉय, ज्ञानी काले सिंह, मनकीरत सिंह कालरा, डॉ सीपीएस चौहान, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, बंटी ठाकुर, प्रभु दयाल लोधी, एवं समस्त महानगर पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष, पार्षद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights