ससुरालियों ने विवाहिता व उसकी माँ-बहन को पीटा,थाने में दी तहरीर

woman_crime_21_01_2019
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कस्वा के एक मौहल्ले में मकान के बंटवारे को लेकर विवाहिता के ससुरालियों ने उसको जमकर पीटा।मारपीट की खबर मिलने पर विवाहिता की माँ जब शिकायत करने आयी तो उसके साथ भी ससुरालियों ने मारपीट की।मारपीट होती देख पड़ोस में रह रही विवाहिता की बहन बीच-बचाव को पहुंची तो उसे भी मारा पीटा जिसकी विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मंगलवार की सुबह कस्वा के मौहल्ला भदवारगंज (लठैता) निवासी पिंकी पत्नी मोर सिंह मौर्य ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मकान के बंटवारे को लेकर उसकी सास जयदेवी पत्नी रामौतार,देवर मनोज पुत्र रामौतार,देवरानी रीना पत्नी मनोज आये दिन उसके साथ मारपीट करते हैं।सोमवार की सांय थाना बिल्सी ग्राम रिसौली निवासी उसकी माँ सोनवती पत्नी राजपाल जब शिकायत करने उसकी ससुराल आयी तो वह लोग भड़क गये।गुस्साए ससुरालियों ने उसे और उसकी माँ को बुरी तरह मारा पीटा।चीख-पुकार की आवाज सुन पड़ोस में रह रही उसकी सगी बहन रिंकी पत्नी मोहित बीच-बचाव कराने पहुंची तो उसे भी मारा पीटा।वहीं बीच-बचाव कराने गई रिंकी के पति मोहित पुत्र प्यारे लाल निवासी मौहल्ला भदवारगंज (लठैता) ने बताया कि उसके साढू मोर सिंह मौर्य के यहां मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था तो उसकी गैर हाजिरी में उसकी पत्नी बीच-बचाव कराने पहुंच गई थी।इसी बात को लेकर उसके साढू के परिजन उससे झगड़ा करने पर उतारू हैं।सुवह उसके साढू का भाई मनोज पुत्र रामौतार ब्लेड मारकर एसएसपी के पास शिकायत करने व झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर गया है।मोहित ने कहा उसे मौहल्ले के ही जितेंद्र,दिनेश उकसा रहे हैं।जिसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को मोहित ने दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights