उझानी घर में घुसकर चोर नकदी,आभूषण लेकर फरार

b40b1c2c-245a-48af-9b57-d0027f7e8ec0
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए घर में घुसकर घर में रखी नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो गये।जाग होने पर चोरी का एहसास होने पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सोमवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली निवासी एवन सिंह पुत्र अतवीर सिंह के घर को अज्ञात चोरो ने निशाना बनाते हुए नकदी व आभूषण समेत दो लाख रूपये की चोरी कर फरार हो गये।
गृहस्वामी एवन सिंह ने बताया कि वह और उसकी पत्नी प्रतिभा सिंह व माँ कुसुमा देवी घर के बरामदे में सो रही थीं।उसके पिता अतवीर सिंह पड़ोस के कमरे में सो रहे थे।बीती रात तेज आंधी-बारिश आने पर वह लोग जाग गये तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला पड़ा है।दरवाजा खुला देख परिजनो के होश उड़ गये।परिजन जब कमरे में पहुंचे तो घर का सामान तितर बितर पड़ा था।कमरे में रखी सेफ अलमारी के ताले टूटे पड़े थे।अलमारी में रखे एक जंजीर,दो अंगूठी,एक लॉकेट सोने का व दो जोड़ी जेवरी चाँदी की व अलमारी में रखी साठ हजार की नकदी समेत चोर दो लाख रुपये का सामान चुराकर फरार हो गये।बताया जाता है कि चोर घर के पीछे खाली पड़े प्लॉट से छत पर चढ़कर घर में दाखिल हुए थे और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये।घर में हुई चोरी की एवन सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights