उत्तराखंड में चुनाव होने तक सभी ब्लाक प्रमुख ब्लाकों के प्रशासक नियुक्त,जश्न मनाया

WhatsApp Image 2024-12-14 at 14.39.12
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

खटीमा। ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी के पुनः ब्लॉक के प्रशासक नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज ब्लॉक परिसर में मिष्ठान वितरण कर एवं फूल मालाओं से ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी का स्वागत किया। आज ब्लॉक परिसर में एकत्रित होकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फैसले का स्वागत करते हुए ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक नियुक्त करने पर भाजपा सरकार का आभार प्रकट किया एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हमेशा विकास की सोच रखते हैं नए चुनाव तक उन्होंने पूरे प्रदेश में सभी ब्लॉक प्रमुख को पुनः दायित्व सौंप कर उत्तराखंड के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। हम सभी मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हैं, वादा करते हैं कि ईमानदारी से अपने कार्यकाल में निर्विवाद रूप से सभी क्षेत्रों में विकास कार्य संपन्न करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी एवं नगर अध्यक्ष जीवन धामी ने कहा कि समस्त जिला पंचायत ब्लॉक प्रमुख ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत को आगामी चुनाव संपन्न होने तक प्रशासक के रूप में नियुक्त करना पुष्कर सिंह धामी की दूरगामी सोच का परिणाम है नए चुनाव होने से पूर्व किसी भी प्रकार से किसी भी क्षेत्र में विकास कार्य अवरुद्ध न हो इसलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन सभी क्षेत्रों में पुनः प्रशासक नियुक्त किए हैं और चुने हुए जनप्रतिनिधियों को पूरा दायित्व सौंप कर विकास कार्य करने का पुनः मौका दिया है जिस काम दिल से आभार प्रकट करते हैं इस अवसर पर जिला महामंत्री सतीश गोयल नगर महामंत्री मनोज वाधवा पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी भाजपा नेता नवीन बोरा भवानी भंडारी पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल मस्जिद कमेटी के प्रशासक कामिल खान पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन सिंह कन्ना नगर महामंत्री भवन भट्ट हरीश भट्ट कृष्णपाल क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र राणा भाजपा नेता अनवर अहमद विजय गुप्ता नीलू गुप्ता ठाकुर जितेंद्र सिंह राजेश बतला रहमत अली राहुल सोनकर कारण यादव मनीष राणा मनीष कुमार हाफिजुर रहमान वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन जोशी जिला महामंत्री किशोर जोशी किशन बिष्ट अंजू देवी तिलक उपाध्याय अनुपम सिंह लक्ष्मण भाटिया अशोक बत्रा आदि मौजूद थे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights