आजम खान की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव,तबीयत में सुधार

E09Sv1YUUAMSM6u__1_
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। सपा सांसद आजम खान की तबीयत में थोड़ा सुधार हुआ है. सोमवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डॉक्टरों ने राहत की सांस ली है. मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया कि आजम खान की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई हैं. उनको आईसीयू से शिफ्ट करने पर विचार हो रहा है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्हें फेफड़ों में फाइब्रोसिस और कैविटी के चलते चेस्ट इन्फेक्शन पाए जाने के बाद उनकी किडनी पर भी असर पाया गया है, उनका संबंधित इलाज शुरू कर दिया गया है. इसकी वजह से उनका ऑक्सीजन सपोर्ट 2 लीटर से बढ़ाकर 5 लीटर प्रति मिनट कर दिया गया है. उनको ICU में क्रिटिकल केयर एवं नेफ्रोलॉजी टीम की निगरानी में रखा गया है. इससे पहले आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, उनकी स्थिति संतोषजनक है.

9 मई को एडमिट हुए थे आजम खान

बता दें कि सीतापुर जेल में बंद रामपुर सांसद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव हुए थे. जेल में तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने 9 मई को दोनों को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था. हालत नाजुक होने की वजह से से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. हालांकि, बाद में उनकी सेहत में सुधार हो रहा था, लेकिन फेफड़े में इन्फेक्शन की वजह से एक बार फिर उनकी हालत गंभीर हो गई है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights