डॉ अंबेडकर की पुण्य तिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मनाया गया

WhatsApp Image 2024-12-06 at 16.55.49
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित कृष्णा कल्चरल क्लब के तत्वावधान में डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रुप मे मनाया गया। इस अवसर पर ” वंचित समाज के उत्थान में बाबा साहब का योगदान” विषय पर विचार गोष्ठी भी अयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव ने किया तथा संचालन क्लब के संयोजक डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया। राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त करने की दिशा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बाबा साहब ने न्याय व समता पर आधारित एक ऐसा प्रगतिशील संविधान दिया जिसने देश को एकता के सूत्र में बाँधने का काम किया। क्लब की समन्वयक डॉ सरिता ने कहा कि उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही उनके आदर्शों को अपनाने और पदचिन्हों पर चलना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर समारोहक डॉ रविन्द्र सिंह यादव, डॉ संजय कुमार, डॉ नीरज कुमार, डॉ गौरव कुमार, माधव गुप्ता,सौरभ आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ सचिन राघव, डॉ सारिका शर्मा, डॉ प्रियंका राघव , डॉ जुनेद आलम, डॉ राशेदा खातून, प्रकृति शंखधार आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights