कांग्रेस ने संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया

WhatsApp Image 2024-12-06 at 16.48.28
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। डॉ. भीमराव आंबेडकर के महानिर्वाण दिवस पर कांग्रेस संगठन ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में परशुराम चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर गोष्टी कर शहर के गद्दी चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बाबा साहब के आदर्शों और संवैधानिक मूल्यों को देश के लिए आवश्यक बताते हुए उनका पुण्य स्मरण कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुए कांग्रेस जनों ने संविधान ओर नागरिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया कांग्रेसजनों ने भारत माता की जय के साथ बाबा साहब अमर रहे और संविधान की रक्षा के नारे लगाएं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आजाद भारत के संविधान निर्माता आंबेडकर आजादी के आंदोलन में योगदान देने वाले अग्रिम पंक्ति के नेता और महान शिक्षाविद थे।उन्होंने कहा कि दुनियाभर के देशों में भारत के संविधान को आदर्श माना जाता है, बदले हुए दौर में देश के प्रत्येक धर्म जाति वर्ग मजहब के लोगों को संविधान की महत्व महसूस हुआ है। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य राम रतन पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किये संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर इस अवसर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर, मोरपाल प्रजापति, एससी एसटी के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी सेवा दल के उपाध्यक्ष जगदीश, जिला सचिव राजीव ठाकुर शहर उपाध्यक्ष अकील अहमद ब्लाक कांग्रेस कमेटी सलारपुर के अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत, जिला महासचिव इगलास हुसैन, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर यादव, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिल्सी सद्दाम हुसैन, अकील अहमद, सर्वेश खान आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights