सिपाही ने पत्नी की हत्याकर फंदे से लटकाया शव

10
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बहराइच। मुर्तिहा कोतवाली में तैनात सिपाही पर पत्नी की हत्याकर शव को कमरे में फंदे से लटकाने का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर सिपाही समेत तीन लोगों में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों को जेल भेज दिया गया। इस मामले में एक महिला सिपाही का भी नाम सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शहजहांपुर जिले के बंडा थाना के ग्राम कलियानापुर निवासी कौशल कुमार मुर्तिहा कोतवाली में आरक्षी के पद पर तैनात है। इनकी शादी शहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन ग्राम रैसर कोठी की पायल उर्म रानी के साथ हुआ था। तीन माह पहले ही पायल अपने पति से मिलने मुर्तिहा आई थी, तब से वह परिसर में बने सरकारी आवास में पति के साथ रह रही थी। आरोप है कि आए दिन वह दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। शुक्रवार को सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ओमपाल सिंह ने सिपाही कौशल, उसके पिता रणविजय व माता मालती देवी पर दहेज के लिए पायल को परेशान करने व हत्याकर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पुलिस ने दहेज हत्या समेत कई धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि पायल का शव जमीन से लगा पाया गया है। चोट के निशान भी मिले हैं। सीओ नानपारा जंगबहादुर यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिपाही किया गया निलंबित

पत्नी की हत्याकर शव लटकाने के आरोपों में जेल भेजा गया सिपाही सस्पेंड कर दिया गया है। हत्या की पुष्टि होने पर सिपाही की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसके अलावा उसके मोबाइल के कॉल डिटेल से महिला सिपाही का भी पता लगाया जा रहा है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights