बरेली के सपा जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

WhatsApp Image 2024-11-26 at 20.28.07
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। संभल जिले में हुई हिंसक वारदात के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी है। वहीं इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि समाजवादी पार्टी के बरेली जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप संभल जाने वाले हैं इसकी भनक लगते ही पुलिस हरकत में आ गई और शिवचरण कश्यप रात को ही हाउस अरेस्ट कर दिया।सपा के बरेली जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप के कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर में स्थित निवास पर बीती रात बरेली पुलिस ने उन्हें और सपा बरेली महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी को बीती रात से ही हाउस अरेस्ट कर लिया। वहीं शिवचरण कश्यप और शमीम खा सुल्तानी ने कहा कि सम्भल में हुई हिंसा के बाद उन्हें ज्ञात हुआ कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल जाकर पार्टी के लोगों से घटना की स्पष्ट जांच करने को कहा है मगर अभी तक कोई भी टीम गठित नहीं की गई है, ना यह पता है की टीम में किसका नाम शामिल है और ना ही कोई तिथि तय की गई है। फिर भी उन्हें बरेली पुलिस ने बीती रात से हाउस अरेस्ट कर दिया है उन्होंने कहा कि संविधान दिवस पर उन्हें पार्टी कार्यालय जाकर संविधान दिवस मनाना है, परंतु पुलिस उन्हें पार्टी कार्यालय तक नहीं जाने दे रही है। पत्रकार के इस सवाल पर कि संभल में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भड़काकर यह हिंसा कराई है तो शिवचरन कश्यप ने कहा गुंडागर्दी तो भारतीय जनता पार्टी के लोग कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भारतीय जनता पार्टी के लोग समाजवादी पार्टी के वोटरों को वोट नहीं डालने दे रहे थे ये सभी ने देखा है। हिंसा करने में भारतीय जनता पार्टी का हाथ है समाजवादी पार्टी के नेताओं पर झूठे आरोप लगाया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग हिंदू मुस्लिम फसाद करते हैं और हिंदू मुस्लिम को अलग-अलग बांटने का काम करते हैं, मगर हिंदू मुस्लिम एक ही साइकिल के दो पहिए हैं जिनको अलग करना नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम 40,000 वोटो से आगे थे अब इतनी जल्दी ऐसा क्या हो गया डेढ़ लाख वोटो से भारतीय जनता पार्टी की जीत हो गई। यह सभी लोग जानते हैं ,आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights