बिल्सी। अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के द्वारा जिले में चल रहे कोरोना के खात्मे के लिए कोरोना मुक्ति यज्ञ के 28वें दिन आज बिल्सी में खाद व्यापारी अजीत सक्सेना, मोहल्ला संख्या पांच निवासी एवं सर्राफा व्यवसायी नीरज माहेश्वरी और रजनीकांत अग्रवाल के ईट-भट्टे पर कोरोना मुक्ति यज्ञ किया गया। आचार्य ने सभी को यज्ञ का महत्व समझाते हुए कहा जैसे-जैसे यज्ञ हो रहे हैं वैसे-वैसे कोरोना वायरस का प्रकोप भी अब कम होता जा रहा है, किंतु सबको सावधानी रखना आवश्यक है। यज्ञ, योग और शाकाहार बीमारी को मिटाने के लिए सशक्त हथियार है। इसलिए हम सबको यज्ञ की शक्ति व योग की साधना से खुद को फिर से जोड़ना होगा।