बदायूँ में पीडब्ल्यूडी के चार अभियंता और गूगल मैप प्रबंधन पर एफआईआर

WhatsApp Image 2024-11-25 at 19.58.47
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। गूगल मैप अपडेट न होने और लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते एक कार रामगंगा के पुल से नीचे गिरी। जिसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई। वह तीनों गूगल मैप के सहारे चल रहे थे। एसडीएम की आख्या के बाद डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से आख्या तलब की थी। मामला शासन तक पहुंचा है। अब नायब तहसीलदार की तहरीर पर दातागंज कोतवाली में लोक निर्माण विभाग के दो एई, दो जेई और अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर में गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक की भी लापरवाही बताई गई है। दातागंज से बरेली के फरीदपुर जाते समय पुल से कार नीचे गिरने पर विवेक सिंह चौहान, उनके भाई कौशल सिंह चौहान उर्फ नितिन, जिला मैनपुरी निवासी कार चालक अमित सिंह की मौत हो गई थी। तहसील दातागंज के नायब तहसीलदार छविराम की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार दातागंज क्षेत्र के गांव समरेर से फरीदपुर, बरेली जाने वाली सड़क पर रामगंगा नदी का पुल है। जिसमें जिला बरेली के फरीदपुर की तरफ पुल का अप्रोच मार्ग पूरी तरह से कटा हुआ है। जिसके कटने के बाद लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ व अभिषेक कुमार और अवर अभियंता अजय व महाराज सिंह को इस बारे में जानकारी थी कि अगर कोई वाहन इस पुल से होकर गुजरेगा तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग के इन अधिकारियों ने जान बूझकर पुल के दोनों किनारों पर मजबूत बैरिकेटिंग, अवरोधक, रिफ्लेक्टर बोर्ड, रोड के कटे होने के समय से संकेतक बोर्ड नहीं लगवाए कि यह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध है। इस पुल पर सिर्फ एक पतली दीवार बनाई गई थी। जो किसी ने तोड़ दी। इसके अलावा गूगल मैप में भी इस मार्ग को सर्च करने पर कोई अवरोध न दिखाते हुए सही मार्ग दर्शाया गया। इस लापरवाही से 24 नवंबर 2024 को कार संख्या यूपी 14 एचटी 3094 पुलिस से नीचे गिर गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लापरवाही की वजह से तीन युवकों की मौत हो गई। गूगल मैप ने नहीं दिखाया अवरोधक नायब तहसीलदार ने अपनी तहरीर में चारों अधिकारियों के अलावा आसपास के अज्ञात ग्रामीण और गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक पर लापरवाही की बात कही है। गूगल मैप पर सर्च करने पर अवरोध नहीं दिखाया गया। दातागंज के प्रभारी निरीक्षक गौरव कुमार विश्वोई ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के दो एई और दो जेई के अलावा पुल पर आवागमन रोकने को बनाई गई दीवार तोड़ने पर अज्ञात ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की जांच की जा रही है। गूगल मैप की गलती के बारे मे जानकारी की जा रही है। हादसा फरीदपुर में और लापरवाही बदायूं के अधिकारियों की यह हादसा जिला बरेली की तहसील फरीदपुर क्षेत्र में हुआ है लेकिन लापरवाही बदायूं के अधिकारियों की रही। यह पुल बदायूं की तहसील दातागंज क्षेत्र से शुरू होता है और फरीदपुर क्षेत्र तक जाता है। कार पुल पर बदायूं की साइड से चढ़ी थी। जहां से आगे पुल टूटे होने या आगे मार्ग अवरुद्ध होने का संकेतांक नहीं लगा था। जिसकी वजह से आगे जाकर फरीदपुर क्षेत्र में हादसा हुआ। अगर बदायूं क्षेत्र में संकेतांक होता या गूगल मैप सही जानकारी देता तो हादसा नहीं होता।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights