धर्मगुरुओं से वैक्सीनेशन में सहयोग की अपील

IMG-20210529-WA0121
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


एसडीएम की अध्यक्षता में पालिका सभागार में हुई बैठक 
सहसवान। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एसडीएम ज्योति शर्मा, तहसीलदार रामनयन सिंह, ईओ राम सिंह की मौजूदगी में पालिका सभागार में धर्मगुरुओं के साथ बैठक की गई। बैठक में धर्मगुरुओं से अपील की गई कि वह अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें ताकि कोरोना महामारी का सफाया किया जा सके।
         एसडीएम, तहसीलदार ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को सीएचसी और उसके उपकेंद्रों पर वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है। कुछ लोग वैक्सीन को लेकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। उन्होंने  धर्मगुरुओं से कहा कि अपने स्तर से अपने धर्म के अनुयायियों को बताएं कि टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का एकमात्र विकल्प है और पूरी तरह सुरक्षित है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा इमरान हसन सिद्दीकी ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। नगर में प्रत्येक वार्ड में कोविड वैक्सीन लगाए जाने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कोविड वैक्सीन लगाए जाने के लिए सहयोग की अपील की। अधिशासी अधिकारी ने भी शत प्रतिशत वैक्सीनेशन में सहयोग की अपील की। मौलाना अशफाक, सुरेश चन्द्र सक्सेना, हाफिज राहत, सत्य नारायण शर्मा, रागिब अली आदि ने बैठक को संबोधित किया और सहयोग का भरोसा दिलाया। 
          इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इशहाक, कर अधीक्षक नीरज गंगवार, विपिन कुमार, खुर्शीद अहमद, अंसार हुसैन आदि मौजूद रहे। संचालन स्वास्थ निरीक्षक अब्दुल फरीद खाँ ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


शत प्रतिशत वैक्सीनेशन वाले वार्डों में होगा अतिरिक्त विकास कार्य 
सहसवान। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रामसिंह ने बैठक के दौरान कहा कि जिस वार्ड के सभासद अपने वार्ड में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराएंगे। उस वार्ड में सभासद की इच्छानुसार दो लाख रुपये की धनराशि से अतिरिक्त विकास कार्य कराया जाएगा। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights