सहसवान । शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखविर से सूचना मिली की भवानीपुर खल्ली मे एक मकान मे प्रतिबंधित पशुओं का मांस काटकर बेचा जा रहा है । सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया ने टीम गठित कर भारी पुलिस बल के साथ ग्राम भवानीपुर खल्ली मे आस मोहम्मद के घर की घेराबंदी कर छापा मारा छापे के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से ही हिरासत मे ले लिया और उनके कब्जे से एक कुंतल पचास किलो मांस व मांस काटने के उपकरण छुरी ,कुलहाड़ी ,रस्सी ,तराजू बाट बरामद किए और कोतवाली ले आई आरोपियों ने नाम पता पुंछने पर अपने नाम भूरा ,जहीम पुत्रगण फुंदन ,आकिल ,मुशारिक पुत्रगण आस मोहम्मद निवासी भवानीपुर खल्ली बताए पुलिस चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गिरफ्तार करने वाली टीम एसआई ईशम सिंह , का0 रामकुमार ,प्रभात कुमार ,रवीन्द्र सिंह ,हिमांशू ,मोहित कुमार । पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद मांस को नष्ट करा दिया ।